Lakhpati Didi Yojana : 2025 में उठाये यह सरकारी योजना का लाभ, लखपति दीदी योजना से 5 लाख का लोन, ऐसे करें आवेदन

Lakhpati Didi Yojana : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है। इससे समाज में महिलाओं का सम्मान भी बढ़ेगा।

Lakhpati Didi Yojana : लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 15 अगस्त 2023 को लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की तीन करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत महिलाओं को ₹5,00,000 तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है, जिसका उपयोग वे व्यवसाय शुरू करने के लिए कर सकती हैं।

Lakhpati Didi Yojana : लखपति दीदी योजना की पात्रता

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना लखपति दीदी योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता है।

भारतीय नागरिक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
आयु 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
महिला को स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी होना चाहिए।
महिला के परिवार की सालाना आय ₹3,00,000 से कम होनी चाहिए।
महिला के परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।

लखपति दीदी योजना में लोन की राशि और लाभ

महिला को ₹5,00,000 तक का लोन मिलेगा।
इस लोन पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा।
ऋण का उपयोग व्यवसाय (जैसे कृषि, पशुधन विकास, आदि) शुरू करने के लिए किया जा सकता है।
महिलाओं को व्यवसाय प्रबंधन, कृषि, और अन्य व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

महिलाओं के लिए शुरू की गई लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य हैं।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

लखपति दीदी योजना की आवेदन प्रक्रिया

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट लखपति दीदी योजना https://services.india.gov.in/ पर जाएं।
  • आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म जमा करें।

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

  • नजदीकी बाल विकास केंद्र में जाएं।
  • सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • एक रसीद प्राप्त करें।

लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

Leave a Comment