Genhu ki kheti: गेंहू की खेती का ये तरीका 30-50 फीसदी बढ़ा देगा उत्पादन, सरकार भी किसानों को यही दे रही सलाह।

गेंहू की खेती का ये तरीका बढ़ा देगा उत्पादन
रबी के सीजन में कई किसान गेहूं की खेती करने जा रहे हैं। इसीलिए आज हम जानेंगे कि गेहूं की खेती किस तरीके से करें तो ज्यादा उत्पादन होगा। जिसकी सलाह सरकार भी दे रही है। दरअसल आपको बता दे कि पंजाब के एक किसान है अमरिंदर सिंह, वह गेहूं की खेती कई सालों से कर रहे हैं। उनकी खेती का तरीका अन्य किसानों से अलग है। जिससे वह गांव के अन्य किसानों से ज्यादा उत्पादन प्राप्त करते हैं और कमाई भी अलग से उनकी होती है तो चलिए बताते हैं वह किस तरीके से खेती करते हैं, कैसे ज्यादा उत्पादन प्राप्त हो रहा है।
प्रमाणित गेहूं के बीजो की खेती
दरअसल वह प्रमाणित गेहूं के बीजों की खेती करते हैं। उन्नत बीजों की खेती से ज्यादा फायदा होता है। उत्पादन ज्यादा मिलता है और प्रमाणित बीजों की बिक्री कर देते हैं। जिससे अलग से कमाई हो जाती है। इस तरीके से खेती करके वह अन्य किसानों से 30 से 50 % ज्यादा उत्पादन प्राप्त करते हैं। प्रमाणित बीजों की खेती में होने वाले फायदे को देखकर बिहार राज्य सरकार भी अब किसानों को इसकी खेती की सलाह दे रही है और सरकार का लक्ष्य है 8750 क्विंटल बीजों की खरीद करेगी। इन गेहूं की किसानों को एमएसपी भी ज्यादा मिलेगी तो चलिए जानते हैं आप अगर प्रमाणित बीजों की खेती करना चाहते हैं तो उसके लिए कहां संपर्क करना है।
सरकार भी किसानों को यही दे रही सलाह
अगर आप प्रमाणित गेंहू के बीजो की खेती करना चाहते है तो उसके लिए अपने स्थानीय कृषि विभाग से सम्पर्क करना होगा। वहां पर सर्टिफिकेशन और बीज की वेरायटी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिससे बीज बनाने से लेकर बिक्री तक की पूरी जानकारी ले सकते है।