
किसान का परिचय
खेती से कैसे ज्यादा कमाई की जा सकती है इसके लिए हम किसानों को समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं। जिसमें आज फूलों की खेती से ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले किसान की सफलता की कहानी जानेंगे। जिससे अन्य किसान भी प्रेरणा ले सकते हैं और उनकी तरह आगे बढ़ सकते हैं। किसान का नाम रामनरेश है और वह उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के निवासी हैं। रामनरेश को फूलों की खेती का सालों का तजुर्बा हो गया है। इससे वह अन्य किसानों को अच्छी जानकारी दे सकते हैं।
उन्होंने छोटे पैमाने से फूलों की खेती की शुरुआत की थी। जिसमें शुरुआत में वह फूलों को सड़क पर बेंचा करते थे। लेकिन आज अन्य राज्यों में फूलों को सप्लाई करते हैं। जिससे उनके अच्छी खासी कमाई हो जाती है। चलिए जानते हैं कैसे की शुरुआत।
कम जमीन से की खेती की शुरुआत
फूलों की डिमांड आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन पहले कम थी, फिर भी किसान रामनरेश ने फूलों की खेती करने की ठान ली। जिसमें किसान ने छोटा रकबा लिया और उसमें फूल लगाया और फिर उन्हें लखनऊ, इलाहाबाद आदि के सड़कों पर बेचना शुरू किया। जिसमें एसडीएम से उन्होंने पट्टे पर दो बीघा की जमीन ली और फूल लगाना शुरू किया। धीरे-धीरे फूल की डिमांड बढ़ती गई और किसान को इससे मुनाफा होने लगा और आज 12 एकड़ की जमीन में और फूलों की खेती करते हैं।
जिससे एक हेक्टर में 1.5 से 200000 को फूल लगाते हैं। चलिए आपको बताते हैं उनसे उन्हें कैसे प्रति हेक्टेयर ₹7 लाख का मुनाफा हो रहा है।
इन फूलों की करते हैं खेती
किसी भी खेती को करने से पहले किसान को ध्यान में रखना चाहिए कि बाजार में उस उत्पाद की डिमांड है या नहीं। जिसमें किसान रामनरेश ने डिमांड वाले फूलों की खेती की। उन्होंने बताया कि ग्लेडिओलस और रजनीगंधा के फूलों की खेती की। जिनकी कीमत अच्छी मिल रही थी। उन्होंने बताया कि 2024 में 50 पैसे से लेकर ₹8 तक ग्लेडियोलस की कीमत मिल रही थी।
जिससे एक सीजन में एक हेक्टेयर की जमीन से उन्हें 6 लाख का मुनाफा होता था। वहीं ₹2 का बीज भी देते थे। जिससे ₹80000 बीज से ही आ जाते थे और एक सीजन में इस तरह 7 लाख की कमाई होती थी। इस तरह आप देख सकते हैं फूलों की खेती से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
ग्लेडिओलस (Gladiolus) की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी बढ़िया मानी जाती है। इसको अच्छी जल निकासी जमीन चाहिए जहां पर बढ़िया धूप आती हो।