मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा! सरकारी पदों पर लगभग 2 लाख से ज्यादा भर्तियां की जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा! सरकारी पदों पर लगभग 2 लाख से ज्यादा भर्तियां की जाएगी। बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हाल ही में एमपी के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा रविवार के दिन शाजापुर जिले की तहसील कालापीपल में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश भर की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में लगभग 1553 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी है। इतना ही नहीं इन्होंने 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी हितग्राहियों के अकाउंट में लगभग 335 करोड़ रुपए और 26 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए मिलने वाली राशि भी दे दी है।

बता दे की इन्होंने लगभग 10 करोड़ 11 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए भूमि पूजन किया है। इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन्होंने योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए हैं। सरकार की तरफ से कई कोशिशे की जा रही है कि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके।

युवा शक्ति मिशन योजना

मुख्यमंत्री का कहना है कि स्वामी विवेकानंद जयंती के इस मौके पर प्रदेश भर के युवाओं के कल्याण को लेकर युवा शक्ति मिशन योजना शुरू कर दी गई है। वही हमारा उद्देश्य है कि जब तक युवा काम पर नहीं तब तक हम आराम नहीं कर सकते है। हम सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के साथ ही स्वावलंबी और सामर्थ्यशाली बनाने के पीछे जुट चुके हैं।

सीएम ने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 270000 सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएगी। इतना ही नहीं निजी क्षेत्र में लोगों को रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। प्रदेश भर में रीजनल इंडस्ट्री और कॉन्क्लेव, खनन कॉन्क्लेव ओर यूके-जर्मन के जरिए से लगभग 4 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव प्राप्त करते हुए। आने वाली 16 तारीख को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव किया जाएगा।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री का कहना है कि देशभर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा जो कि हमारी प्राथमिकता है वही हमारी सनातन संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च रहेगा। इतना ही प्रदेश भर की सभी महिलाओं को लाडली बहना योजना और बाकी योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा। हर माह रक्षाबंधन मनाया जाएगा। हर महीने महिलाओं को राशि दी जाएगी |

गरीब कल्याण के लिए होगा कार्य

बता दे की मुख्यमंत्री यादव का कहना है कि सरकार की तरफ से गरीब कल्याण के लिए हमेशा ही कार्य किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि 2003-2004 में जहां मध्य प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय एक 7500 सालाना थी उसको बड़ा करके 140000 रुपए तक पहुंचा दिया गया है। प्रदेश घर में घरेलू बिजली हर व्यक्ति को 24 घंटे दी जाएगी। मोदी सरकार हर गरीब को पक्का मकान बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं साथ ही उज्ज्वला योजना के जरिए हर घर में गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

Leave a Comment