धनतेरस के दिन किसानों के खातों में 2000 रुपये डालेगी सरकार, दूसरी किस्त का इंतजार खत्म, 81 लाख किसानों को होगा फायदा

धनतेरस के दिन किसानों के खातों में 2000 रुपये डालेगी सरकार, दूसरी किस्त का इंतजार खत्म, 81 लाख किसानों को होगा फायदा।

धनतेरस के दिन किसानों के खातों में 2000 रुपये डालेगी
धनतेरस के दिन किसानों के खातों में 2000 रुपये डालेगी

किसानों के खातों में 2000 रुपये डालेगी सरकार

नमस्कार किसान भाइयों आज हम आपके लिए बड़ी खबर लेकर आए हैं। आपको बता दे की धनतेरस के दिन किसानों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जी हां किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार उनके खाते में ₹2000 डालेगी। तो चलिए आपको बता दे कि यह तोहफा किन किसानों के लिए है और किस योजना के तहत यह राशि किसानों के खाते में डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

दरअसल हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की। यह मध्य प्रदेश की लाभकारी योजना है। इसकी पहली किस्त किसानों को ₹2000 मिल चुकी है। लेकिन दूसरी किस्त 29 अक्टूबर यानी कि धनतेरस के दिन किसानों के खाते में डाली जाएगी और यह राशि ₹2000 की होगी।

जैसा कि आप जानते हैं देशभर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। यह केंद्र सरकार की योजना है। इसके तहत भी किसानों को ₹2000 की तीन किस्त मिलती है. यानी कि साल में 6000 . इस तरह मध्य प्रदेश के किसानों को इन दोनों योजनाओं का लाभ मिलता है और कुल मिलाकर साल में ₹12000 की सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल जाती है।

चलिए आपको बताते हैं कैसे कहां से मुख्यमंत्री यह राशि किसानों के खाते में भेजेंगे और किसान इस कार्यक्रम को खुद कैसे देख सकते हैं, कैसे जुड़ सकते हैं।

सभी किसान कार्यक्रम में यहाँ से जुड़ सकते है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी किसानों को धनतेरस के दिन बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। उनकी आर्थिक मदद करने के लिए ₹2000 की यह किस्त उनके खाते में भेजेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को दी जाएगी। जिसमें आपको बता दे की 81 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। बता दे की मध्य प्रदेश के मंदसौर में 29 अक्टूबर को कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसका सीधा प्रसारण भी होगा। यानी कि हर किसान इससे जुड़ सकता है। जिसके लिए आपको यह लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents दी जा रही है। यह लिंक सभी हितग्राही किसानों के लिए है। इसके माध्यम से किसान इस कार्यक्रम से जुड़ पाएंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!