किसानों के खाते में आए 184 करोड रु, सरकार ने कृषि यंत्र और बोनस के लिए भेजे पैसे, जानिए किन किसानों को मिला लाभ

किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार ने 184 करोड रुपए की राशि सीधे उनके खाते में भेजी है, तो आइये जानते हैं यह राशि किस योजना के अंतर्गत किसानों को दी गई है-

किसानों को मिले 184 करोड रुपए

किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही है। जिसमें कुछ योजनाएं केंद्र तो कुछ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें आज हम हरियाणा राज्य सरकार की बात कर रहे हैं। आपको बता दे की हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा हाल ही में 12 जनवरी के दिन किसानों को करीब 184 करोड रुपए दिए गए। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी गई है। आपको बता दे कि इसमें 182 करोड रुपए का अनुदान और 62 करोड रुपए का बोनस था। तो चलिए आपको बताते हैं यह अनुदान और बोनस किस कारण से किसानों को दिया गया है।

122 करोड रुपए का अनुदान

जैसा कि हमने जाना किसानों को कुल 184 करोड रुपए दिए गए हैं। जिसमें से 122 करोड रुपए किसानों को अनुदान मिला है। दरअसल फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर किसानों को सब्सिडी दी जाती है। जिसमें 10393 मशीनों पर 122 करोड रुपए की सब्सिडी किसानों के खाते में भेजी गई है। हाल ही में पराली जलाने से बहुत ज्यादा पर्यावरण प्रदूषण हुआ है और खेत का भी नुकसान हुआ है, किसानों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसीलिए सरकार फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए कृषि यंत्र पर सब्सिडी दे रही है। ताकि इस तरह की समस्या है ना आए।

62 करोड रु का बोनस और मुआवजा

खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद होने पर मुआवजा भी सरकार देती है। जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ 2024 की फसल में खराब मौसम की वजह से जो नुकसान हुआ था। उसके लिए किसानों को मुआवजा दिया गया है। साथ ही बागवानी फसलों के लिए सरकार ने ₹2000 बोनस भी दिया है। यह बोनस प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाता है।

जिसमें कृषि मंत्री ने हरियाणा राज्य के किसानों को 60 करोड रुपए सीधे उनके खाते में भेजे हैं। जिससे अभी तक 8 लाख से अधिक किसानों को यह राशि मिल चुकी है। इस तरह से खेती किसानी से जुड़ी प्रत्येक राज्य सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही हैं जिनके बारे में हम किसानों को समय-समय पर जानकारी भी देते रहते हैं।

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र

किसान फसल की कटाई के बाद बचे अवशेष का सही रूप से प्रबंधन कर सकते है। जिसके लिए नीचे बिंदुओं के अनुसार कृषि यंत्रो के बारें में जानें-

  • मल्चर कृषि यंत्र
  • स्ट्रॉ रिकवरी मावर्स
  • हैप्पी सीडर
  • कंबाइन प्रीवेंटिव मावर्स
  • स्पेशल मावर्स कृषि यंत्र
  • जीरो टिल ड्रिल
  • रोटरी डिस्क ड्रिल कृषि यंत्र
  • स्ट्रिप टिल ड्रिल कृषि यंत्र।

Leave a Comment