आज हम आपको ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो जमीन पर रहकर किसी हीरे-पन्ने से कम नहीं है। यह फल जड़ी बूटियां के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है। यह एक देसी फल है। यह आपको कई तरह से फायदे देता है। आइए इसकी खेती से लेकर इसके फायदो के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है फल का नाम
हम जिस फल की बात कर रहे हैं वह फल किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है। इस फल के कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं। इस फल का सेवन दवाइयां के रूप में किया जाता है। इतना ही नहीं यह फल आपको आराम से नींद लाने में बहुत मदद करता है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल कई डॉक्टर भी करते हैं। इस फल का नाम कावाकावा है। इसकी मार्केट में खूब डिमांड रहती है।
कावाकावा की खेती कैसे करें
कावाकावा की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए खेत को तैयार करना होगा। आपको अच्छे से खेत में दो से तीन बार जुताई करनी होगी। इसके बाद आपको खेत में गोबर खाद मिलना होगा जिससे की जमीन उपजाऊ बन जाए। इसके साथ ही आपको जलवायु पर भी ध्यान देना होगा। इस खेती के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
जिसका तापमान लगभग 20 से 30 सेल्सियस के बीच में होना जरूरी होता है। इस फल की खेती कलम के द्वारा की जाती है। आपको इसकी खेती के लिए कलम का इंतजाम करना होगा इसके बाद आपको इसको खेत में लगा देना है। समय पर इसका ध्यान रखना है पानी खाद देते रहना है। इसके बाद लगभग तीन से चार साल बाद इससे आपको फल प्राप्त होने लगेगा। इस प्रकार आप कावाकावा की खेती कर सकते हैं।
कावाकावा के फायदे
कावाकावा फल के सेवन से कई फायदे होते हैं। जैसे मानसिक तनाव, चिंता को यह फल दूर करने में बहुत मददगार होता है। इससे मस्तिष्क में गामा-एमीनोब्यूटीरिक एसिड और अन्य न्यूरोट्रांसमीटर केसर को प्रभावित करते हुए मानसिक शांति प्रदान करता है। इस प्रकार इस फल के सेवन से आपको कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं।
कावाकावा फल से कमाई
कावाकावा फल से कमाई की अगर बात करते हैं तो मार्केट में इस फल की कीमत ₹5000 किलो है। अगर आप इसकी खेती एक या दो एकड़ जमीन में भी कर लेते हैं तो आपको लाखों करोड़ों रुपए का मुनाफा होगा। इतना ही नहीं यह आपके साथ पुश्तों को भी निहाल कर देगा।